सऊदी अरब में यात्रियों से भरी बस में लगी आग, उमराह करने गए 42 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

सऊदी अरब के मदीना के पास उमरा यात्रियों से भरी बस की डीज़ल टैंकर से टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई भारतीय होने की आशंका है।

सऊदी अरब। सऊदी अरब में सोमवार को मदीना के नजदीक एक भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई। आशंका है कि इनमें कुछ भारतीय मूल के भी लोग थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उमरा यात्रियों को ले जा रही बस की टक्कर एक डीजल टैंकर से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और ज्यादातर यात्रियों की मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी बताती है कि मरने वालों में बड़ी संख्या भारतीय नागरिकों की हो सकती है। कई मृतक तेलंगाना के हैदराबाद से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

तेलंगाना सरकार ने बताया कि वह लगातार रियाद स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क में है। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नई दिल्ली में अधिकारियों को अलर्ट किया है और दूतावास के साथ तालमेल कर स्थिति की पूरी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।

दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम कई घंटों तक चला। बस में सवार कितने लोग थे, कितने घायलों का उपचार चल रहा है और मृतकों की पहचान का औपचारिक विवरण, इन पर अभी आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

(यह एक डिवेलपिंग स्टोरीह। जैसे-जैसे  जानकारियां सामने आएंगी, अपडेट जोड़े जाएंगे)