IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने T20 क्रिकेट के नए ‘सिक्सर किंग’

Vaibhav Suryavanshi 100 T20 Sixes

Vaibhav Suryavanshi 100 T20 Sixes:महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने क्रिकेट की दुनिया में वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके बारे में दिग्गज खिलाड़ी भी सिर्फ सपने देखते हैं। शनिवार को जयपुर के खचाखच भरे स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने T20 क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। मोहम्मद सिराज की गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़कर उन्होंने यह जादुई आंकड़ा छुआ और क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।

20 साल से कम उम्र में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी 20 साल की उम्र से पहले T20 क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले और इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा महज 29 पारियों में कर दिखाया है।कीरोन पोलार्ड का ‘महारिकॉर्ड’ किया ध्वस्त

वैभव ने केवल छक्के नहीं लगाए, बल्कि उन्हें लगाने की रफ्तार से सबको चौंका दिया है।

  • नया रिकॉर्ड: वैभव ने अपने 100 T20 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 514 गेंदों का सामना किया।
  • पिछला रिकॉर्ड: इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज ‘पावर हिटर’ कीरोन पोलार्ड के नाम था, जिन्होंने 843 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वैभव ने पोलार्ड को एक बहुत बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है।

पावरप्ले में भी रचा नया इतिहास

IPL 2026 के इस सीजन में वैभव ने शुरुआती 6 ओवरों (पावरप्ले) में बल्लेबाजी की पूरी परिभाषा ही बदल दी है।

सनत जयसूर्या (22 छक्के) और ट्रेविस हेड (22 छक्के) जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के रिकॉर्ड अब इस 15 साल के लड़के के सामने बहुत छोटे नजर आ रहे हैं।

इस सीजन के पावरप्ले में वैभव अब तक रिकॉर्ड 30 छक्के जड़ चुके हैं।

उन्होंने साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा द्वारा बनाए गए 29 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।