शेयर बाजार में ‘ब्लैक मंडे’: सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, टाइटन के शेयर क्रैश

Stock Market Crash Today

Stock Market Crash Today:सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 11 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली का दबाव देखा गया। वैश्विक और घरेलू स्तर पर मची हलचल के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक 1% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। इस भारी गिरावट की वजह से महज एक दिन में निवेशकों के करीब ₹5 लाख करोड़ स्वाहा हो गए।

बाजार के आज के आंकड़े (Closing Figures):

मार्केट कैप: बीएसई (BSE) में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के ₹473.5 लाख करोड़ से घटकर लगभग ₹468 लाख करोड़ रह गया।सेक्टोरल अपडेट (Sectoral Indices):

बाजार की इस आंधी में लगभग सभी प्रमुख सेक्टर्स लाल निशान में रहे।

  • निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स: सबसे ज्यादा 3% से अधिक लुढ़का।
  • निफ्टी रियल्टी: 2.26% की गिरावट।
  • ऑटो और ऑयल एंड गैस: करीब 1.5% का नुकसान।
  • बैंक निफ्टी: 0.89% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

गिरावट के बीच इन शेयरों ने दिखाई मजबूती

बाजार में मचे हाहाकार के बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों ने तेजी दर्ज की। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 5 कंपनियां ही हरे निशान में बंद हो पाईं। इनमें सनफार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस (TCS) के शेयर शामिल हैं।

सेंसेक्स (Sensex): 1.70% या 1312 अंक की भारी गिरावट के साथ 76,015.28 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी (Nifty 50): 1.49% या 360.30 अंक फिसलकर 23,815.85 के स्तर पर आ गया।