दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में 9 अक्टूबर को तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 1,784 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए हो गया। इससे पहले 8 अक्टूबर को सोना करीब 1.48 लाख रुपए पर था।
वहीं, चांदी की कीमत में भी उछाल आया है। एक किलो चांदी 4,003 रुपए महंगी होकर 2.21 लाख रुपए पर पहुंच गई। गुरुवार को इसका भाव करीब 2.17 लाख रुपए था। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों और आभूषण खरीदने वालों की नजर बाजार के रुख पर बनी हुई है।
इस साल सोना 16 हजार रुपए से ज्यादा महंगा
आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 में अब तक सोने की कीमत में 16,231 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.33 लाख रुपए था, जो अब बढ़कर 1.50 लाख रुपए हो गया है।
इसके उलट, चांदी की कीमत में इस साल अब तक 9,311 रुपए की गिरावट आई है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी करीब 2.30 लाख रुपए की थी, जो अब 2.21 लाख रुपए पर है। इस साल 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ था।
शहरों में अलग-अलग क्यों होते हैं भाव?
सोने की कीमतों में शहर के हिसाब से अंतर होने के पीछे परिवहन, सुरक्षा, स्थानीय मांग-सप्लाई, ज्वेलर्स की खरीद कीमत और स्थानीय व्यापारिक संगठनों की दरें जैसी वजहें होती हैं। इसके अलावा, आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स के कारण अंतिम कीमत बढ़ सकती है।
