इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी ये फिल्म हाल ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है।
इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो के माध्यम से अपने निजी जीवन को लेकर खुलासा किया है। इसे उन्होंने नेटफिलक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया है। इसमें उन्होंने एक चैलेंज के दौरान अपने निजी जीवन को लेकर खुलासा किया है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने 18 साल की उम्र में पहली बार किस किया था।

हालांकि वह कभी डेट पर नहीं गई। उन्होंने बताया कि हम घर पर ही मिलते थे। साथ में फिल्म और खाना ऑर्डर करके खाते थे। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान उनके पहले क्रश हैं।