इंटरनेट डेस्क। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह अब एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ जोड़ी जमाती नजर आने वाली है।
ये दोनों ही कलाकार भोजपुरी फिल्म ‘जान लेबू का’ में एक बार फिर से साथ में नजर आने वाले हैं। खबरों के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने की 20 तारीख से शुरू होने वाली है। डॉ एसके श्रीवास्तव प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण खुशी क्रियेशन और कम्युनिकेशन के बैनर तले किया जाएगा।

इस फिल्म के निर्माता श्रेय श्रीवास्तव ने इस फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जान लेबू का में निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ शंकर मिश्रा, मनोज टाइगर, महिमा गुप्ता, दीपक भाटिया और जफर खान भी दिखाई देंगे। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अभिनय के दम पर भोजपुरी फिल्मों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। आज उनकी गिनती स्टार अभिनेत्रियों में होती है।