इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी शादी की खबरों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप किसी से छिपा नहीं है।
दोनों की शादी को लेकर प्रशंसकों द्वारा कयास लगाए जाते रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए नजर आते रहते हैं। अब डिनर डेट की बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री आलिया की फोटो वायरस हो रही है। इस बार वह डिनर डेट पर बॉयफे्रंड रणबीर कपूर के साथ नहीं, बल्कि किसी और शख्स के साथ गई थी।

अब आपके मन में इस बात को जानने की उत्सुकता जरूर होगी कि आलिया किस शख्स के साथ डिनर डेट पर गई थी। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बहन शाहीन भट्ट के साथ डिनर करने गई थीं। डिनर डेट से संबंधित आलिया की यही फोटा जमकर वायरस हो रही है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।