Anil Kapoor’s birthday today| entertainment News in Hindi
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अनिल कपूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 24 दिसंबर, 1956 को मुम्बई में हुआ था। अनिल कपूर ने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई है। अनिल कपूर की शादी 1984 में सुनीता के साथ हुई थी।
शादी के बाद भी एक अभिनेत्री के साथ उनके अफेयर की खबरें उड़ी थीं। हालांकि बाद में उन्होंने इस खबर का खंडन कर दिया था। अनिल कपूर ने बेटा, जीवन एक संघर्ष, प्रतिकार और राम लखन जैसी कई फिल्मों में माधुरी दीक्षित के साथ काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया था। दोनों पहली बार साल 1992 में आई फिल्म बेटा में एक साथ दिखे। इसके बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें आने लगी थीं।
इसके बाद बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अनिल कपूर ने यह कहते हुए इन खबरों का खंडन किया मैं हमेशा सोचता करता था कि मुझे दो पल की खुशियां चाहिए या जीवनभर की। मैं पत्नी सुनीता के साथ बहुत खुश हूं।