एंटरटेनमेंट डेस्क। भारत सरकार के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज गुरुवार को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा कर दी है। यह पुरस्कार इस वर्ष सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह जानकारी दी है। कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष दादा साहेब फाल्के पुरस्कारों की घोषणा में देरी हुई है।
51st Dadasaheb Phalke Award will be conferred upon actor Rajinikanth, says Union Minister Prakash Javadekar. pic.twitter.com/682c6qaUXV
— ANI (@ANI) April 1, 2021
रजनीकांत तमिलनाडु की चुनावी राजनीति में भी कदम रखने वाले थे लेकिन बीते साल दिसंबर में उन्होंने फैसला किया था कि वह चुनावी राजनीति से बाहर ही रहेंगे। साल 2018 में यह पुरस्कार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और साल 2017 में भूतपूर्व भाजपा नेता और अभिनेता विनोद खन्ना को दिया गया था।
रजनीकांत को ये पुरस्कार हिन्दी और तमिल फिल्मों में दिये गए उनके योगदान के लिए मिला है। रजनीकांत साउथ की फिल्मों में जितना बड़ा नाम हैं उतना ही बॉलीवुड में इनके अभिनय को सराहा गया है।