इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने बहुत ही कम समय में फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है।
आज हम इस अभिनेत्री की खूबसूरती का राज आपको बताने जा रह हैं। किन घरेलू चीजों के माध्यम से वह अपनी सुन्दरता में चार चांद लगाती हैं। बॉीलवुड की इस स्टार अभिनेत्री की खूबसूरती का राज महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स नहीं बल्कि घरेलू नुस्खे हैं।

इस बात का खुलासा सारा अली खान ने खुद ही एक साक्षात्कार में किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि वह अपनी सुंदरता को निखारने के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाती हैं। उन्हें अपनी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए रसोई में रखी फ्रेश चीजों का उपयोग करना पसंद है।
उन्होंने बताया कि जब भी मन करता है तो वह रसोई में जाकर मलाई और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगा लेती हूं। ऐसा करने से त्वचा को पूरा पोषण मिलने के साथ ही नमी आती है।