एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में अपनी अदाकारी और नृत्य के लिए मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने का आज शुक्रवार को जन्मदिन है। इस मौके पर माधुरी दीक्षित ने अपने पति के 53वें जन्मदिन पर इंस्टा पोस्ट के जरिये उन्हें शुभकामनाएं दी।
माधुरी दीक्षित ने इंस्टा पोस्ट में एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि राम, तुम्हारे साथ जीवन में आनंद और उत्साह दोनों खूब मिला। मेरे पति और दोस्त के रूप में मेरे जीवन में आने के लिए धन्यवाद। जन्मदिन पर शुभकामनाएं। लव यू।

इस फोटो में माधुरी दीक्षित होटल के स्वीमिंग पूल के पास हैं साथ ही पीछे बहुत ही खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। अभिनेत्री अपनी अंतिम मूवी कलंक में ही दिखाई दी थीं। इसके बाद उनकी अब तक कोई भी फिल्म नहीं आई है।