इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 5 जनवरी, 1986 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था। आज जन्मदिन पर हम दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति के बारे में बात करने जा रहे हैं। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में शामिल दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति 16 मिलियन डॉलर यानी लगभग 118 करोड़ रुपए है।
बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल दीपिका पादुकोण एक फिल्म के लिए 12-16 करोड़ रुपए लेती हैं। उनकी ज्यादातर कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट्स से होती हैं।

माना जा रहा है कि दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति में पिछले तीन वर्षों से 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2013 में मुंबई में अपना लक्जरी घर खरीदा था, जिसका बाजार मूल्य लगभग 6 करोड़ रुपए है। दीपिका के पास कुछ लग्जरी कारें भी हैं। दीपिका बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।