इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में विशेष पहचान बनाई है। बॉलीवुड के इस स्टार अभिनेता का आज जन्मदिन है।
नाना पाटेकर का जन्म आज ही के दिन यानी 1 जनवरी, 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे नाना पाटेकर से जुड़ी बातों की जानकारी हम देने जा रहे हैं, जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होगा।

अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके नाना पाटेकर को खाना बनाना बहुत ही पसंद है। बॉलीवुड का ये स्टार अभिनेता एक अच्छा कुक भी हैं। इस बात की जानकारी नाना पाटेकर ने एक साक्षात्कार में खुद ही दी थी। उन्होंने बताया था कि अक्सर वह अपने दोस्तों के लिए खुद खाना बनाते हैं। नाना पाटेकर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मुजफ्फर अली की फिल्म गमन में एक छोटे से किरदार के साथ की थी।