इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अभिनय से ज्यादा अपने कॉन्ट्रोवर्शियल बयानों और अजीब हरकतों के कारण सुर्खियों में रही हैं। आज इस अभिनेत्री का जन्मदिन है। बहुत ही गरीब परिवार में जन्मीं राखी सावंत का जन्म आज ही के दिन यानी 25 नवंबर, 1978 को मुंबई में हुआ था।
आज हम राखी सावंत की संपत्ति के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं। इंटरनेट की खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के पास अनुमानित 1 मिलियन डॉलर से 5 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। यानी पिछले साल के इन आंकड़ों के अनुसार राखी सावंत के पास लगभग 37 करोड़ रुपए की संपत्ति है। हालांकि उनकी संपत्ति से संबंधित ताजा आंकड़े प्राप्त नहीं हो सके हैं।

इस अभिनेत्री ने कई बिजनेस में भी अपना पैसा इन्वेस्ट कर रखा है। डांसर राखी ने साल 1997 में फिल्म अग्निचक्र से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि वह बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा अपना प्रभाव नहीं छोड़ सकी है।