इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की अगले साल जनवरी के महीने में डिलीवरी होनी है।
हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान भी अनुष्का शर्मा काम करने के लिए सेट पर लौट आई है। दुबई में अपने पति कोहली के साथ कुछ वक्त बिताने के बाद अनुष्का शर्मा ने वापस मुंबई आकर शूटिंग शुरू कर दी है।
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो के माध्यम से सुर्खियों बटौरी है। फोटो में खूबसूरत नजर आ रही अनुष्का शर्मा एक काउच पर बैठी पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को उनके प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया है। हालांकि कुछ प्रशंसकों ने कमेंट भी किया है कि इसमें अनुष्का शर्मा का बेबी बंप नहीं दिखाई दे रहा है।

अनुष्का शर्मा ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है।