इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनय के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बना चुकी करीना कपूर बॉलीवुड कलाकार रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं।
बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की पोती करीना कपूर ने साल 2000 में रिफ्यूजी से फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन नजर आए थे। एक खबर के अनुसार, करीना कपूर की कुल संपत्ति लगभग 440 करोड़ रुपए है। और उसकी वार्षिक आय लगभग 10 से 12 करोड़ है।

करीना कपूर की कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो और टूर और रेडियो शो पर निर्भर करती है। करीना कपूर बांद्रा में एक अपार्टमेंट की मालिक हैं जहां वह अपने पति और बेटे के साथ रहती हैं। करीना कपूर अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बना चुकी है। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है।