इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली कपूर फैमिली में आज मंगलवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हाल ही लॉकडाउन में इससे पहले उनके बड़े भाई ऋषि कपूर भी दुनिया को छोड़कर चले गए थे। और आज अब सबसे छोटा भाई भी अलविदा कह चला। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का आज 58 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया।
मुंबई के चेम्बूर में दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें इनलाक्स हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 1985 में राज कपूर द्वारा निर्देशित राम तेरी गंगा मैली हो गई फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि वे अपना फिल्मी करियर इसके बाद जारी नहीं रख सके।

राजीव कपूर की अंतिम यात्रा के दौरान बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके भतीजे रणबीर कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी नम आंखों के साथ उन्हें विदाई दे रही थी।

जिस एंबुलेंस में उन्हें ले जाया गया उसमें आगे की सीट पर उनके बड़े भाई रणधीर कपूर बैठे नजर आए। वहीं कपूर फैमिली के सबसे करीब और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी एकदम एकांत में शोक में नजर आए।