इंटरनेट डेस्क। तीन नए केन्द्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा लम्बे से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है।
केन्द्र सरकार के इस फैसले के तहत अब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए जमा कराए जाएंगे। इस बात की घोषणा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की है। इसके साथ ही तोमर ने किसानों से चर्चा होने के बाद गतिरोध खत्म होने की उम्मीद भी जताई है।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इसी महीने की 25 तारीख को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को केन्द्र सरकार की ओर से सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 25 दिसंबर को केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की तरफ से नौ करोड़ किसानों के खाते में दो घंटे के अंदर 18000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।