भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर ने बनाई पार्टी
नोएडा: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर आजाद ने बसपा संस्थापक कांशी राम की जयंती पर रविवार को अपनी राजनीतिक पार्टी, आजाद समाज पार्टी के साथ सियासी मैदान में उतर गए। उन्होंने संविधान की शपथ लेकर नोएडा के सेक्टर -70 के बसई गांव में अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा की।
दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपनी पार्टी के झंडे के लिए नीले रंग को चुना और साथ ही बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय कांशी राम की जयंती पर अपनी नई पार्टी की घोषणा की।
नई पार्टी के उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनावों को और ज्यादा दिलचस्प बना देने की संभावना है क्योंकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपनी सरकार बनाने के लिए पहले ही लड़ने वाले हैं अब इसमें आजाद की पार्टी भी जुड़ गई है।