नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’
नयी दिल्ली. नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस ने ‘सत्याग्रह’ का आह्वान किया है। यहां पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और कार्यसमिति के सदस्य सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए हैं। इस मौके पर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।
वंदे मातरम गान से शुरू हुआ सत्याग्रह
सोनिया गांधी के राजघाट पहुंचने के बाद वंदे मातरम गाया गया और इसके बाद औपचारिक रूप से कांग्रेस का सत्याग्रह शुरू हो गया। यहां प्रथम पंक्ति में सोनिया, राहुल और डॉ. मनमोहन सिंह बैठे हैं।