CM गहलोत बोले,’BJP मध्य प्रदेश वाला खेल यहां भी खेल रही थी’
जयपुर: राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां जोर पकड़ गई हैं।
विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराई कि राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए कांग्रेस और उसके समर्थक निर्दलीय विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, मध्य प्रदेश वाला खेल ही यहां खेला जा रहा था, हमारे विधायक बहुत समझदार हैं। उनको खूब लालच-लोभ देने की कोशिश की गई। मुझे गर्व इस बात का है कि हमारे साथ BSP के 6 और 13 निर्दलीय विधायक आए हैं। हिन्दुस्तान के इतिहास में राजस्थान पहला ऐसा राज्य है जहां एक रुपये का सौदा नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, राज्य सभा चुनाव होने हैं यहाँ। यह दो महीने पहले आयोजित किया जा सकता था लेकिन उन्होंने गुजरात और राजस्थान में खरीद और बिक्री पूरी नहीं की थी, इसलिए उन्होंने इसमें देरी की। अब चुनाव होने वाला है और स्थिति वही है।