छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुकमा जिले के अहम दौरे पर हैं। अपने इस 1 दिवसीय प्रवास (CM Vishnu Deo Sai Sukma Visit) के दौरान मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के लोगों को कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी है।
अटल आरोग्य लैब और इमली प्रसंस्करण यूनिट का शुभारंभ
तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:05 बजे सुकमा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे जिला चिकित्सालय पहुंचे।
- दोपहर 1:20 बजे उन्होंने अस्पताल परिसर में ‘अटल आरोग्य लैब’ का विधिवत उद्घाटन किया, जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर जांच सुविधाएं मिल सकेंगी।
- इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जिले में 1 नई ‘इमली प्रसंस्करण यूनिट’ का भी शुभारंभ किया। इस यूनिट से स्थानीय वनोपज संग्रहकर्ताओं और महिलाओं को उनकी उपज का बेहतर दाम और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में नए कदम
सुकमा में शिक्षा और तकनीक को बढ़ावा देने के लिए भी मुख्यमंत्री ने कई अहम कदम उठाए। जिला पुनर्वास केंद्र के साइंस पार्क में उन्होंने कई नई सुविधाओं की आधारशिला रखी:
- बच्चों के लिए आधुनिक VR Lab (वर्चुअल रियलिटी लैब) और STEM Lab के निर्माण का भूमिपूजन किया गया।
- इसके साथ ही युवाओं के लिए ‘नालंदा परिसर भवन’ के निर्माण का भी शिलान्यास किया गया, जो 1 बड़ा और आधुनिक शिक्षा केंद्र बनेगा।
‘स्वस्थ बस्तर अभियान’ का आगाज
दोपहर 2:20 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित 1 विशाल जनसभा में शिरकत की। यहां उन्होंने 1 बेहद महत्वाकांक्षी योजना ‘स्वस्थ बस्तर अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुकमा सहित पूरे बस्तर संभाग के सुदूर वनांचलों में रहने वाले ग्रामीणों तक बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को गति देने वाले कई अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया, जिससे सुकमा में 1 नए विकास अध्याय की शुरुआत हुई है।
