Congress के वरिष्ठ नेता Buta Singh का निधन, रह चुके हैं देश के गृह मंत्री
इंटरनेट डेस्क। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं केंद्र सरकार में विभिन्न पदों पर रह चुके सरदार बूटा सिंह का आज 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। जालंधर जिले में जन्मेें बूटा सिंह का आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि आठ बार लोकसभा सांसद रह चुके बूटा सिंह का लम्बी बीमारी के कारण निधन हुआ है। नेेहरू-गांधी परिवार के विश्वासपात्रों में रहे बूटा सिंह केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री और बिहार के राज्यपाल के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रह चुके बूटा सिंह ने वर्ष 1977 में कांग्रेस की हार के बाद राष्ट्रीय महासचिव के रूप में पार्टी को 1980 में फिर से सत्ता में वापसी करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।