इंटरनेट डेस्क। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब ये संख्या बढक़र 1 करोड़ 10 लाख 96 हजार के पार पहुंच चुकी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 15,510 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
इससे भारत में कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 1,10,96,731 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 106 कोरोना मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई है। अब तक ये वायरस भारत में 1,57,157 लोगों की जान ले चुका है। भारत में अब 1,68,627 कोरोना मरीजों का ही इलाज चल रहा है। जबकि 1,07,86,457 लोग इस वायरस के खिलाफ जंग जीतने में भी सफल हुए हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में रविवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21,68,58,774 सैंपल टेस्ट हो चुके थे। इसमें से 6,27,668 सैंपल टेस्ट तो रविवार को ही किए गए थे। जबकि कुल 1,43,01,266 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है।