इंटरनेट डेस्क। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 20 हजार से अधिक कोरोना मरीज सामने आए हैं। इससे भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 2 लाख 44 हजार से अधिक हो गई है।
कोरोना के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 20 हजार 550 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि 26 हजार 572 लोग इस वायरस को शिकस्त देने में सफल रहे हैं। पिछले एक दिन में 286 लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान गंवाई है।

देश में अब कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 2 लाख 44 हजार 853 हो गई है। अब तक 98 लाख 34 हजार 141 लोग कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सफल हुए हैं। जबकि 1 लाख 48 हजार 439 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में अब 17 करोड़ 5 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अभी देश में 2 लाख 62 हजार 272 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।