इंटरनेट डेस्क। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में 21 हजार से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं। इससे भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 2 लाख 66 हजार हो गई है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में 21 हजार 822 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 26 हजार 139 मरीज इस वायरस के खिलाफ जंग जीतने में सफल हुए हैं। जबकि 299 की इस वायरस ने जान ली है।

अब तक देश में कुल 98 लाख 60 हजार लोग इस वायरस के खिलाफ जंग जीतने में सफल हुए हैं। जबकि एक लाख 48 हजार 738 लोगों की ये वायरस जान ले चुका है। अब देश में 2 लाख 57 हजार लोगों का इलाज चल रहा है। इसी बीच कोरोना के नए स्ट्रेन ने सरकार की परेशानी बढ़ाने का काम किया है।