इंटरनेट डेस्क। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब यहां पर संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 1 लाख 46 हजार से पार पहुंच चुकी है।
आज मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 23 हजार 67 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। भारत में पिछले एक दिन में 24 हजार 661 लोग कोरोना वायरस को शिकस्त देने में सफल हुए हैं। जबकि 336 लोगों की जान इस वायरस ने ली है।

भारत में संक्रमित लोगों की संख्या अब 1 करोड़ 1 लाख 46 हजार 846 हो गई है। अच्छी बात है कि इनमें से 97 लाख 17 हजार 834 लोग इस वायरस के खिलाफ जंग जीतने में सफल हुए हैं। कोरोना वायरस अभी तक देश में 1 लाख 47 हजार 92 लोगों की जान ले चुका है। भारत में अब कोरोना के 2 लाख 81 हजार 919 सक्रिय मामले हैं।