इंटरनेट डेस्क। दुनिया की महाशक्ति अमेरिका के बाद भारत में भी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच चुकी है। अमेरिका में कोरोना पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या 1.74 करोड़ से अधिक है। इस मामले में तीसरे स्थान पर ब्राजील है, जहां अब तक 71.62 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज जारी हुए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में 25,153 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,00,04,600 हो गई है।

पिछले एक दिन में 29,885 मरीजों के ठीक होने से कोरोनामुक्त होने वाले लोगों की भारत में कुल संख्या 95.50 लाख हो चुकी है। भारत में अब 3.08 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। एक दिन में कोरोना के कारण 347 लोगों ने अपनी जान गंवा है। इससे मरने वाले वाले लोगों की कुल संख्या 1,45,136 हो गई है।