भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1,06,475 पर पहुंचा
नयी दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी से भारत में हालात खराब होने लग गए हैं। भारत में पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 6148 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 2078 लोगों में कोरोना वायरस की पुुष्टि हुई है। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 1,06,475 पर पहुंच गया है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। सिर्फ मुंबई में 19 मई को 1411 मामले आए हैं। अभी तक 22746 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जबकि पूरे महाराष्ट्र में 37136 मामले आए हैं।
महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु में रिकॉर्ड 688, दिल्ली में 500, गुजरात में 395, राजस्थान में 338, उत्तर प्रदेश में 321, मध्यप्रदेश में 229, कर्नाटकर में 149, पश्चिमी बंगाल में 137 मामले आए हैं।
दूसरी तरफ भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 1,06,475 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 60,858 मामले सक्रिय हैं यानि अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि 42,309 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। देशभर में अभी तक कोरोना वायरस महामारी से 3302 लोगों की मौत हुई है।
मरीजों के ठीक होने की रफ्तार बढ़ रही भारत के लिए अच्छी खबर है कि कोरोना वायरस के मरीज भी ठीक तेजी से हो रहे हैं। रोजाना कुल आ रहे मामलों में से करीब 50 फीसदी ठीक हो रहे हैं।
आंकड़ों के मुताबिक 19 मई को 6148 मामले सामने आए। जबकि 3032 मरीज महामारी से ठीक हुए हैं। हालांकि महामारी से दम तोड़ने वालों की भी संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 146 लोगों ने दम तोड़ा है।