इंटरनेट डेस्क। कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर देश में बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण फिर से तेजी से फैल रहा है। इसी को देखते हुए महाराष्ट्र के अमरावती में आज गुरुवार को एक बार फिर लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। अमरावती के डीएम सैलेश नवल ने गुरुवार शाम इसकी घोषणा करते हुए कहा कि शनिवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। वहीं यवतमाल में लॉकडाउन तो नहीं लगाया गया है, लेकिन कई पाबंदियां जरूर लग गई हैं।
Maharashtra | “Owing to rising cases, lockdown declared in Amravati District from Saturday 8pm to Monday 7 am”: Shelesh Naval, District Collector, Amravati pic.twitter.com/iTIIWxXKnu
— ANI (@ANI) February 18, 2021
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट, फंक्शन हॉल और शादी समारोह में 50 फीसदी तक ही लोग जमा हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त 5 या इससे अधिक लोग एक जगह एकत्रित नहीं हो सकते हैं। यवतमाल के जिला कलेक्टर एमडी सिंह ने कहा कि यवतमाल में करोना के बढ़ते केसों की वजह से पाबंदियां लगाई जा रही हैं। यह लॉकडाउन नहीं है।
हाल के दिनों में फिर से महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 4,787 नए मामले आए जो 2021 में राज्य में एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।