आम आदमी पार्टी ने पेश किया केजरीवाल का गारंटी कार्ड
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’ पेश किया। इसे पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जारी किया और यह पार्टी के घोषणा पत्र से अलग है। आप ने दावा किया है कि यह 10 गारंटी चुनाव के बाद भी जारी रहेंगी। केजरीवाल ने कहा कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती रहेगी।
हाई टेंशन तारों से छुटकारा मिलेगा। ये अंडरग्राउंड होंगे। 24 घंटे पानी मिलेगा। 20 हजार लीटर मुफ्त मिलता रहेगा। शिक्षा की व्यवस्था बेहतर होगी। 12वीं तक शिक्षा की गारंटी। मुफ्त इलाज मिलेगा। मोहल्ला क्लीनिक, नए अस्पताल और पाली क्लिनिक बनेगा। यातायात सेवा लागू होगी। अंतरराष्ट्रीय स्टार की परिवहन व्यस्था होगी। लास्ट मील कनेक्टविटी होगी।
माहिलाओं को फ्री यात्रा मिलती रहेगी। छात्र भी निशुल्क सफर कर सकेंगे। दिल्ली का प्रदूषण दूर करना है, इसके लिए 2 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। वैक्यूम से सफाई होगी। यमुना को भी साफ करेंगे। कूड़े और मलबे के ढेरों से मुक्ति दिलाएंगे। महिला सुरक्षा के लिया काम करेंगे। सीसीटीवी स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। जैसे बस मार्शल लगे हैं, वैसे मोहल्ला मार्शल लगेंगे।
कच्ची बस्तियों में भी नाली, सडक़, पानी, सीसीटीवी जैसी सुविधाएं देंगे।