दिल्ली में फिर एक बार आप की सरकार
नयी दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना आरंभ हो गई। मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गया है। आप ने रुझान के अनुसार दिल्ली में फिर से सरकार बना ली है। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट है। कुल 672 प्रत्याशी मैदान में है। अभी तक के रुझान में आप को 55 और भाजपा को 14 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे है।
रुझानों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। अरविंद केजरीवाल भी अब अपने घर से निकल चुके हैं और सीधे आम आदमी पार्टी दफ्तर पहुंच गए हैं। दिल्ली की रोहिणी सीट से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं, कांग्रेस की कृष्णा तीरथ भी इस वक्त आगे चल रही हैं। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज शुरुआती राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं।