पॉलिटिकल डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद बुरी खबर आई है। बीजेपी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली है। रामस्वरूप शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद थे। उनका शव दिल्ली स्थित उनके निवास में फंदे से लटका मिला है।
मौत के कारणों का फिलहाल सटीक पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक, उनके पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट थी। सांसद का निवास आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने गोमती अपार्टमेंट के फ्लेट नंबर 214 में है। रामस्वरूप शर्मा के स्टाफ कर्मियों ने पुलिस को उनकी मौत की जानकारी दी थी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सांसद रामस्वरूप शर्मा का कमरा अंदर से बन्द था और वे फांसी पर लटके मिले थे। पुलिस के पहुंचने के बाद ही गेट तोड़ा गया।
BJP MP from Mandi, Ram Swaroop Sharma died allegedly by suicide in Delhi. Police received a call from a staffer. He was found hanging and the door was closed from inside: Delhi Police
Visuals from Gomti Apartments where he was found dead. pic.twitter.com/OVOs1NP5W2
— ANI (@ANI) March 17, 2021
रामस्वरूप शर्मा को फांसी से उतारकर जब अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। अभी तक किसी सुसाइड नोट की बात सामने नही आई है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।