CAA के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं से मिली प्रियंका
नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज आजमगढ़ की उन महिलाओं से मिलने गयीं जिन्हें कुछ दिन पहले पुलिस द्वारा पीटा गया था।
महिलाएं CAA के विरोध में प्रदर्शन कर रही थीं। महिलाओं से सबसे पहले जिलाधिकारी ने प्रदर्शन रोकने लिए कहा लेकिन महिलाएं नहीं मानी। महिलाओं ने प्रदर्शन करने को अपना हक बताया। जब महिलाओं ने अपन प्रदर्शन जारी रखा तो देर रात जिलाधिकारी ने आदेश देकर पार्क में पानी भरवा दिया और महिलाओं पर लाठीचार्ज करवाया। महिलाओं का आरोप यह भी है की पुलिस ने पत्थर और आँसू गैस से भी उन पर हमला किया।