Harshvardhan ने बिरला को दी जन्मदिन की बधाई
नयी दिल्ली।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को आज जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की।
डॉ हर्षवर्धन ने ट््वीट किया,'' लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से कामना है कि आप स्वस्थ रहें व चिरायु हों। संसद में कम संख्या वाले दलों को भी पर्याप्त समय देना व आपकी निष्पक्ष भूमिका न केवल हमारे लोकतंत्र को मज़बूत करती है,अपितु आपको विशिष्टता भी प्रदान करती है।(एजेंसी)