इंटरनेट डेस्क। हरियाणा के भैंसवाल गांव में आज शुक्रवार को किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के नेता व उपाध्यक्ष जयंत चौधरी इसमें शामिल हुए। किसान पंचायत का नजारा अब तक का सबसे बड़ा नजारा था। इस किसान पंचायत में अब तक हुए आंदोलन और पंचायतों के हिसाब से सबसे ज्यादा लोग उमड़े।
क्या पंचायत थी!
शानदार जज़्बा, जोश और एकता!
धन्यवाद भैंसवाल गाँव! #shamli #KisanPanchayat pic.twitter.com/57wtjP9PF5
— Jayant Chaudhary (@jayantrld) February 5, 2021
पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों को नए कृषि कानूनों को निरस्त करने के सिवा कुछ भी मंजूर नहीं है। कृषकों के खिलाफ सरकार की कठोर रणनीति काम नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बिछाई गई कीलें भाजपा के राजनीतिक ताबूत की कीलें साबित होंगी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ किसान पंचायतों में हिस्सा ले चुके और केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ जोर-शोर से अभियान चला रहे चौधरी ने कहा कि सरकार को इन कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए और किसानों की सहमति के बाद इसे तैयार करना चाहिए। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उपाध्यक्ष ने एक साक्षात्कार में आरोप लगाया कि देश के मौजूदा नेतृत्व को भावनाओं की परवाह नहीं है और वह दंगे, मौत या प्रदर्शन से व्याकुल नहीं होता, क्योंकि वह अपने दायरे में सिमटा हुआ है।