If Lok Sabha elections are held today, BJP will get majority| national News in Hindi
इंटरनेट डेस्क। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। यहीं कारण है कोरोना महामारी जैसी तमाम परेशानियों के बावजूद अगर आज लोक सभा चुनाव होते है तो भारतीय जनता पार्टी आसानी से बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लेगी। इंडिया टुडे-कार्वी इनसाइट्स के मूड ऑफ द नेशन सर्वे के आधार पर ये बात सामने आई है।
इस सर्व के अनुसार देश के अधिकतर लोग कोरोना महामारी को संभालने के सरकारी प्रयासों के कारण भाजपा के नेतृत्वा वाली केन्द्र से खुश हैं। इसी कारण तो आज की तारीख में लोक सभा चुनाव होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी देशवासियों की पहली पसंद होगी। 3 से 13 जनवरी के बीच 19 राज्यों में करवाए गए सर्व के हिसाब से देश की 73 प्रतिशत जनता कोरोना संकट से निपटने में पीएम मोदी के प्रयासों से संतुष्ट है।
इस स्थिति में अगर अभी आम चुनाव होते हैं, तो 543 लोकसभा सीटों में से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को 321 सीटें मिल सकती हैं। इसमें से भारतीय जनता पार्टी को 291 सीटें मिलने की उम्मीद है।