लगातार पांचवे दिन गिरे पेट्रोल और डीजल के दाम
नयी दिल्ली. लगातार पांचवे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। सोमवार को भी पेट्रोल 18 पैसे प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। सोमवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के रेट में 13 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है, जबकि कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 18 पैसे प्रति लीटर और 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 10 फरवरी 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 72.1 | 65.07 |
मुंबई | 77.76 | 68.19 |
कोलकाता | 74.74 | 67.39 |
चेन्नई | 74.9 | 68.72 |