एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान जाह्नवी बेहद डेयरिंग अंदाज में मुंबई में दिखाई दीं। जाह्नवी कपूर इस दौरान अपनी आने वाली फिल्म ‘रूही’ का प्रमोशन करने के लिए निकली थीं। इस दौरान जाह्नवी कपूर के बैकलेस लुक पर सभी की नजरे थमी रह गईं।
फैशन गेम को पॉइंट पर लाने के लिए जान्हवी कपूर से हर कोई टिप्स लेता है। बहुत कम समय में जाह्नवी कपूर ने खुद को फैशन ट्रेंड सेटर के तौर स्थापित कर लिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर ने हाल ही में गुड लक जेरी का पहला शेड्यूल पूरा किया है। इस दौरान जाह्नवी कपूर के साथ अभिनेता वरुण शर्मा भी दिखाई दिए। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस दौरान वरुण शर्मा भी जाह्नवी की खूबसूरती से नजरें नहीं बचा पा रहे थे।

जान्हवी आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई गुंजन सक्सेना –द कारगिल गर्ल में नजर आई थी। इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने काफी वाहवाही बटोरी थी। फिलहाल जान्हवी अपनी जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म रूही के प्रमोशन में बिजी हैं।