इंटरनेट डेस्क। कुछ खबरें ऐसी होती है जिन्हें पढ़कर हमें लगता है कि क्या चाहा था और क्या मिला। एक ऐसी ही खबर झारखंड से रविवार को निकलकर आई। झारखंड के गिरिडीह जिले के जंगल में कुछ शिकारियों ने सूअर पकड़ने के लिए जाल लगाया था। लेकिन जब शिकारियों ने अपना जाल देखा तो उनके होश उड़ गए। रस्सी से बने उनके जाल में एक तेंदुआ फंस गया था। ये मामला गिरिडीह जिले के गावां वन प्रक्षेत्र के भीमतरी जंगल का है।
गिरिडीह जिले के गावां वन क्षेत्र के भीमतरी जंगल में जंगली सूअर को पकड़ने के लिए जंगल में जगह-जगह रस्सी का फंदा बनाकर लगाया था। लेकिन बीते शनिवार-रविवार की रात रस्सी के फंदे में एक तेंदुआ आकर फंस गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी गांव के रेंजर अनिल कुमार को दी।

सूचना मिलने पर रेंजर ने मौके पर वनरक्षी पवन चौधरी को भेज दिया। रेंजर ने बताया कि हजारीबाग से पिंजरा मंगवाया जा रहा है। तेंदुए को पिंजड़े में डालकर सुरक्षित जगह छोड़ा दिया जाएगा। दूसरी तरफ तेंदुए को देखने के लिये लोगों की भीड़ लगी रही है। वहीं, गिरिडीह जिले में पहली बार तेंदुआ मिला है जाहिर है यह कोतुहल का विषय बना हुआ है।