Jyothika Birthday Special: दक्षिण भारत के सुपरस्टार की पत्नी है यह अभिनेत्री, हिन्दी फिल्म से किया था डेब्यू
हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री ज्योतिका सदाना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। 18 अक्टूबर 1977 को मुंबई में चंद्र सदाना और सीमा सदाना के घर हुआ था। ज्योतिका के पिता पंजाबी और एक महाराष्घ्ट्रीयन हैं। उन्होंने मुंबई के लर्नर्स एकेडमी में स्कूली शिक्षा पूरी की। बाद में उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में मनोविज्ञान में पढ़ाई की। उनकी एक बहन रोशनी और एक भाई सूरज है, जो प्रियदर्शन के लिए सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहे हैं।
ज्योतिका ने 11 सितंबर 2006 को तमिल सुपरस्टार सूर्या से शादी की। सूर्या और जयोतिका पूवेल्लम केट्टुप्पार, उयिरिले कलन्थथु, काका काखा, पेरजहागन, मायावी, जून आर और सिलुनु ओरु काधल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ज्योतिका और सूर्या के दो बच्चे हैं जिसमें बेटी दीयाऔर बेटा देव है।
उन्होंने कुछ तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने तीन फिल्मफेयर पुरस्कार, तीन तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, चार दिनाकरन पुरस्कार, अंतर्राष्ट्रीय तमिल फिल्म पुरस्कार और अन्य पुरस्कार जीते। इसके अलावा कलैममणि अवार्ड भाी वह हासिल कर चुकी हैं। उन्हें टाइम्स ऑफ़ इंडिया द्वारा दक्षिण भारत की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों के खिताब नवाजा जा चुका है।
उन्होंने प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म डोली साजा के रखना (1997) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने अपनी पहली तमिल फिल्म वाली (1999) और अपनी पहली तेलुगु फिल्म टैगोर (2003) में चिरंजीवी के साथ की। उन्हें अपना पहला फि़ल्मफ़ेयर अवार्ड वाली (1999) के लिए फि़ल्मफ़ेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू – साउथ का मिला। उन्हें कुशी (2000) के लिए फिल्मफेयर बेस्ट तमिल एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया गया था और बाद में सफल फिल्मों की एक कड़ी (कुशी (2000), पेराज़हगन (2004), चंद्रमुखी (2005) और मोज़ी, (2007) में उनके काम को काफी सराहा गया।