मंत्री अकबर ने देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर जाताया दुःख
रायपुर. वन, आवास एवं पर्यावरण, परिवहन और विधि-विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माता राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपना शोक संवेदना प्रकट करते हुए इसे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वन मंत्री ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने के लिए प्रार्थना की है।