Modi और Shah ने रामराव बापू के निधन पर शोक व्यक्त किया
नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आध्यात्मिक गुरू रामराव बापू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री मोदी ने अपने ट््िवट संदेश में लिखा है, '' श्री रामराव बापू महाराज जी को समाज के प्रति उनकी सेवा भावना और समृद्ध आध्यात्मिक ज्ञान के लिए याद किया जायेगा। उन्होंने गरीबी हटाने तथा लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए निरंतर काम किया। मुझे कुछ महीने पहले उनसे मिलने का सौभाग्य मिला था। निराशा की इस घड़ी में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति
श्री शाह ने अपने संदेश में कहा, '' सामाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरू श्री रामराव बापू महाराज का निधन हम सब के लिए क्षति है। उनका समूचा जीवन गरीबों और दबे कुचलों के उत्थान के प्रति समर्पित रहा। उन्हें उनके इस पवित्र कार्य के लिए हमेशा याद किया जायेगा। उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति। आध्यात्मिक गुरू का आज मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।(एजेंसी)