एंटरटेनमेंट डेस्क। करीना कपूर ने आज सोमवार को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इसी बीच बड़े भाई बन चुके तैमूर अली खान आज मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल अपने छोटे भाई और मां से मिलने पहुंचे। हॉस्पिटल से तैमूर की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें देख सकते हैं कि कार में बैठकर तैमूर अपनी मम्मी से मिलने पहुंचे हैं। तैमूर के अलावा करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर भी मिलने हॉस्पिटल पहुंची। साथ ही करीना के पित रणधीर कपूर, पति सैफ अली खान भी स्पॉट हुए।
करीना कपूर खान को आज सुबह 4:45 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया। यह दूसरी बार है जब सैफ और करीना माता-पिता बने हैं। इस जोड़े ने अगस्त 2020 में सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

हाल ही में एक चैट शो के दौरान करीना कपूर ने बताया था कि तैमूर के नाम पर विवाद के बाद, मैंने और सैफ ने यह फैसला किया है कि हम अपने दूसरे बच्चे का नाम बच्चे के जन्म के बाद देखेंगे।