Parineeti Chopra slaps Arjun Kapoor once again| entertainment News in Hindi
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड कलाकार अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म इसी महीने की 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इन दोनों ही कलाकारों ने बॉलीवुड में फिल्म ‘इश्कजादे’ से डेब्यू किया था। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को अर्जुन कपूर पर गुस्सा आ गया है कि उन्होंने एक बार फिर उन्हें थप्पड़ मारा है। यह फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ का हिस्सा है।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि मुझे परिणीति से एक बार फिर से थप्पड़ खाना पड़ा है जैसे इश्कजादे में पड़ा था।
फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ महिला के खिलाफ हो रही हिंसा पर आधारित है। फिल्म निर्देशक दिबाकर बनर्जी चाहते थे कि दोनों परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर के बीच हिंसा असली लगे। जिसके लिए दोनों को एक-दूसरे को असली में मारना होगा।