इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब जल्द ही अपने पति के निक जोनस के साथ मिलकर एक बड़ा काम करने जा रही है। जल्द ही प्रियंका और निक जोनास ऑस्कर अवॉर्ड 2021 नॉमिनेशन्स में धमाल मचाते नजर आएंगे। यानी ये दोनों ही कलाकार इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन्स के लिए अनाउंसमेंट करते हुए नजर आएंगे।
प्रियंका-निक जोनास ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार की घोषणा की है। बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर विशेष पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा ने इस संबंध में एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडिया में प्रियंका ने पति निक जोनास के साथ कहा कि हम ऑस्कर नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को 2 हिस्सों में ऑस्कर नॉमिनेशन्स का लाइव प्रेजेंटेशन किया जाएगा। इसमें 23 अलग-अलग कैटगिरी होंगी।