Priyanka Gandhi thanks Ashok Gehlot for this| national News in Hindi
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस महासचिन प्रियंका गांधी ने राजस्थान सरकार द्वारा बलात्कार पीडि़ता को तत्काल राहत प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया है।
तीन दिन पूर्व मथुरा में बलात्कार पीडि़ता ने उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई थी। इस पर अशोक गहलोत सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीडि़ता को राहत प्रदान की है। इस मामले में अशोक गहलोत सरकार ने बलात्कार पीडि़ता को मुआवजा देने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
कांग्रेस महासाचिव प्रियंका गांधी ने इस संबंध में सीएम गहलोत से बात की थी। अब पीडि़ता को राहत मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया है।
इस संबंध में प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कोई भी राजनीतिक व्यवस्था महिलाओं के प्रति संवेदनशील हुए बिना प्रगति नहीं कर सकती। भरतपुर मामले में संज्ञान लेकर शीघ्रता से न्यायोचित कार्रवाई करने के लिए अशोक गहलोत जी का बहुत धन्यवाद। गौरतलब है कि पीडि़ता के साथ राजस्थान के भरतपुर जिले में पिछले वर्ष 26 अप्रैल को सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।
कोई भी राजनीतिक व्यवस्था महिलाओं के प्रति संवेदनशील हुए बिना प्रगति नहीं कर सकती।
भरतपुर मामले में संज्ञान लेकर शीघ्रता से न्यायोचित कार्रवाई करने के लिए @ashokgehlot51 जी का बहुत धन्यवाद।— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 26, 2021