Rahul Gandhi accuses Modi government| national News in Hindi
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर अन्नदाता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।
तीन नए कृषि कानूनों वापस लेने की मांग को लेकर किसानों द्वारा लम्बे समय से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन किया जा रहा है। आज एक बार फिर से इस संबंध में केन्द्रीय नेताओं की किसानों संगठनों के साथ बात होगी।
इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए देश के अन्नदाता के साथ विश्वासघात किया है। आंदोलन के माध्यम से किसान अपनी बात कह चुके हैं। अन्नदाताओं की आवाज उठाना और उनकी मांगों का समर्थन करना हम सब का कर्तव्य है।
इससे पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था कि शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देश भर से समर्थन मिल रहा है। आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज जोडक़र इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी कानून खत्म हों।
मोदी सरकार ने अपने पूँजीपति मित्रों के फ़ायदे के लिए देश के अन्नदाता के साथ विश्वासघात किया है।
आंदोलन के माध्यम से किसान अपनी बात कह चुके हैं। अन्नदाताओं की आवाज़ उठाना और उनकी माँगों का समर्थन करना हम सब का कर्तव्य है।#किसान_के_लिए_बोले_भारत pic.twitter.com/3FYFTiNR1N— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 8, 2021