पॉलिटिकल डेस्क। उत्तराखंड में हाल ही में सियासी उलटफेर के बाद मुख्यमंत्री बनाए गए तीरथ सिंह रावत ने आज महिलाओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसके बाद वे चौतरफा आलोचनाओं का शिकार हो गए हैं। सीएम तीरथ सिंह रावत ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक मामले का जिक्र करते हुए आज कहा कि फटी जींस पहनने वालीं महिलाएं जब समाज के बीच जाएंगी तो बच्चों को क्या संस्कार देंगी।
#WATCH मैं एक दिन हवाई जहाज से जयपुर से आ रहा था। मेरे बगल में एक बहनजी बैठी थी। मैंने उनकी तरफ देखा नीचे गम बूट थे। जब और ऊपर देखा तो जींस घुटने से फटी हुई थी। 2 बच्चे उनके साथ में थे। महिला NGO चलाती है। समाज के बीच में जाती हो। क्या संस्कार दोगे?: उत्तराखंड CM तीरथ सिंह रावत pic.twitter.com/sGri6pPH7K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2021
एएनआई न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मैं एक दिन हवाई जहाज से जयपुर से आ रहा था। मेरे नजदीक विमान में एक बहनजी बैठी थी। मैंने उनकी तरफ देखा नीचे गम बूट थे। जब और ऊपर देखा तो जींस घुटने से फटी हुई थी। 2 बच्चे उनके साथ में थे। महिला कोई एनजीओ चलाती है। लेकिन ऐसी महिलाएं जब समाज के बीच में जाती होंगी तो क्या संस्कार देंगी?
उनके इस बयान के बाद कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की है। कई लोगों ने मुख्यमंत्री के इस बयान को घटिया बताया है।