एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अब किसी भी वक्त अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। बेबो के नाम से मशहूर करीना की डिलेवरी का टाइम पूरा हो गया है और वह कभी भी मां बन सकती है। बेबो की सलामती के लिए मां बबीता और पिता रणधीर कपूर आज बुधवार को मुंबई में एक चर्च में दुआ मांगने पहुंचे हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दरअसल रणधीर और बबीता को बांद्रा के माउंट मैरी चर्च के पास स्पॉट किया गया। चर्च को बाहर दोनों वेटेरन एक्टर्स की तस्वीरें सामने आईं हैं। बबीता जहां काले पेंट के साथ नीले कलर की श़र्ट कुर्ती पहने थीं वहीं रणधीर नीले रंग की टी-शर्ट में नजर आए। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि करीना की डिलेवरी 15 फरवरी के आस-पास होगी।

करीना की फैमिली के साथ ही फैंस भी होने वाले बेबी का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं, साथ ही बेबो के लिए भगवान से प्रार्थना भी कर रहे हैं। सैफीना का ये दूसरा बेबी है। इससे पहले कपल का एक बेटा तैमूर है जिनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। वहीं सैफ की पहली वाइफ अमृता सिंह से दो बच्चे हैं बेटी सारा और बेटा इब्राहिम है।